{"_id":"597f7f414f1c1b970d8b4732","slug":"15015279618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के पाठ्यक्रम में शामिल होगा जीएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के पाठ्यक्रम में शामिल होगा जीएसटी
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि जल्द ही जीएसटी को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा। वेे आगामी तीन अगस्त को विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले वस्तु एवं सेवा कर आयाम एवं अवसर विषयक संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर सोमवार को हुई आयोजन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थेे।
उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र, वित्त और कामर्स के विद्यार्थियों को जीएसटी का ज्ञान बहुत जरूरी है। जीएसटी से संबंधित जानकारी एवं उसको सरल ढंग से समाज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों पर है। इसी उद्देश्य को लेकर विश्वविद्यालय में होने वाली गोष्ठी में प्रबुद्ध जन, व्यापारी बंधुओं, सामाजिक सक्रियता के साथ अपने परिक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के अर्थशास्त्र, वाणिज्य के शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। तीन अगस्त को होने वाली गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रो. दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री शहरी विकास राहत एवं पुनर्वास गिरीश चंद्र यादव और पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त गिरीश नारायण पांडेय होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त कमिश्नर राज्य कर आरएन पाल, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर सुजीत जायसवाल, सीए अमित गुप्त आमंत्रित किए गए हैं। कुलपति ने गोष्ठी के लिए की गई तैयारियों के बारे में आयोजन समिति के सदस्यों से जानकारी ली। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. अविनाश पाथर्डीकर ने संगोष्ठी की तैयारियों के बारे में बताया। गोष्ठी के समन्वयक डा. मानस पांडेय एवं आयोजन सचिव डॉ. अमित वत्स ने आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रोफेसर बीबी तिवारी, वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव डॉक्टर देवराज, उप कुल सचिव संजीव सिंह , डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ वीडी शर्मा, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अजय द्विवेदी, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुरजीत यादव, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ सुनील कुमार ,डॉ अवध बिहारी, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।