{"_id":"597e2bf34f1c1beb598b46aa","slug":"150144109716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक खुला रहा और गुजर गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक खुला रहा और गुजर गई ट्रेन
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खुला रेलवे क्रासिंग, गुजरी ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाटक खुला रहा और गुजर गई ट्रेन
मीरगंज (जौनपुर)। जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर वारीगांव नेवादा रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रासिंग का फाटक खुला रहा और ट्रेन गुजर गई। घटना शनिवार शाम की है। जरौना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे मीरगंज क्षेत्र के प्रभात तिवारी, सुनील चौरसिया, खुर्शीद आलम, संजय कुमार, अजय यादव ने अमर उजाला को बताया कि वे अगले स्टेशन पर उतरने की तैयारी में थे। इसनाते गेट पर खड़े थे। इसी दौरान ट्रेन जैसे ही वारीगांव स्टेशन को पार की तभी रेलवे क्रासिंग का फाटक खुला देख अन्य यात्री भी हैरत में पड़ गए। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीएन मिश्रा का कहना है कि खुले गेट से ट्रेन गुजरने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। दोषी गेटमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों की माने तो इस गेट पर अक्सर ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। (ब्यूरो)