फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सभी तहसीलों में आज लेखपाल करेंगे हड़ताल

सभी तहसीलों में आज लेखपाल करेंगे हड़ताल

Fri, 28 Jul 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सभी तहसीलों में आज लेखपाल करेंगे हड़ताल
लेखपालों का कार्य बहिष्कार आज
विज्ञापन

घनश्यामपुर (जौनपुर)। साथी का निलम्बन वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बदलापुर के लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन में संघ ने निर्णय लिया कि जब तक साथी लेखपाल लालमनि के निलम्बन की वापसी के साथ ही एसडीएम का स्थानांतरण नही होगा तब तक संघ का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा । लेखपाल संघ के धरना-प्रदर्शन में अमीन संघ शामिल है। अध्यछता संघ के संरक्षक रामनारायण यादव तथा संचालन कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने किया। गौरतलब है कि संबद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लेखपाल लालमनि को किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना कृषि, आवास तथा वृक्षारोपण के लिए आवंटित जमीन का बैकडेट में अमलदरामद किए जाने के आरोप में उन्हें एसडीएम डा. केएस पाण्डेय ने गत दिनो निलम्बित कर दिया था। इस मौके पर राजनारायण पुष्कर, रमाशंकर मिश्र, शैलेन्द्र मिश्रा, जनार्दन मिश्र , रामनारायण यादव, रुक्मिणी , सोनी सिंह, सीमा पटेल, जनार्दन मिश्र, शैलेन्द्र मिश्रा, लालचंद पाण्डेय लालचन्द गौतम, कल्पनाथयादव, सुशील श्रीवास्तव तथा अखिलेश यादव आदि लोग मौजूद थे । (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed