फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धनराशि के अभाव में दम तोड़ रही दो योजना

धनराशि के अभाव में दम तोड़ रही दो योजना

Tue, 25 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
धनराशि के अभाव में दम तोड़ रही दो योजना
जौनपुर। कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों सहित गर्भवती व धात्री महिलाओं को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। विभाग में संचालित दो योजनाओं में कुक्ड व हौसला पोषण मिशन में चार माह 24 दिन बीतने के बाद भी धनराशि नहीं आई है जिससे योजनाएं बंद चल रही हैं। जबकि पुष्टाहार योजना के तहत जुलाई माह में पुष्टाहार आना शुरू हुआ है।
विज्ञापन

कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों सहित गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तीन योजनाएं संचालित हैं। इसमें पुष्टाहार, हाट कुक्ड व हौसला पोषण मिशन शामिल है। पुष्टाहार योजना के तहत पंजीरी वितरित करने का कार्य किया जाता है। हाट कुक्ड योजना में कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को भोजन और हौसला पोषण मिशन योजना में गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन दिया जाता है। इनमें से कुक्ड व हौसला पोषण मिशन योजना में धनराशि नहीं आई है जिससे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को भोजन नसीब नहीं हो पा रहा है। पुष्टाहार योजना में जुलाई माह में पुष्टाहार आना शुरू हुआ है। इसमें भी मार्च से लेकर जून तक पुष्टाहार नहीं आया था। बता दें कि जिले में 5321 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिले में 166902 कुपोषित और 32617 अति कुपोषित बच्चे हैं। धात्री व गर्भवती महिलाओं की संख्या 112362 है। जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविंद दयाल यादव ने बताया कि मार्च से अब तक हाट कुक्ड व हौसला पोषण मिशन योजना में धनराशि नहीं आई है जिससे इसका लाभ पात्रों को मिल पा रहा है। पुष्टाहार योजना में भी इस माह से पुष्टाहार आना प्रारंभ हुआ है जिसका वितरण किया जा रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed