{"_id":"5974f61f4f1c1b92678b4689","slug":"15008374854513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"513 बीपीएल परिवारों को दिया गया फ्री कनेंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
513 बीपीएल परिवारों को दिया गया फ्री कनेंक्शन
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बीपीएल लोगों को मुफ्त बिजली कनेंक्शन देने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रविवार को नगर पालिका व नगर पंचायतों में मेगा कैंप लगाया गया। इस दौरान जिले में 513 लोगों को कनेक्शन दिया गया।
कोतवाली के पास विजली विभाग कनेक्शन सेन्टर पर बीपीएल लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन देने के लिए कैंप लगाया गया। इस दौरान 131 लोगों को कनेक्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन वितरित कर किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों एवं नगरपालिका व नगरपंचायतों में मेगा कैम्प लगाकर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर गरीब के घर में विद्युत कनेक्शन देकर रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर एलईडी बल्ब व ट्यूबलाइट का स्टाल लगाया गया था। जिससे लोगों को विद्युत की बचत करने के लिए जागरुक किया गया था। अधीक्षण अभियंता विद्युत एके मिश्र ने बताया कि जफराबाद में 26,केराकत में 58, शाहगंज में 137, मड़ियाहूं में 33, बदलापुर में 52, मुंगराबादशाहपुर 50, मछलीशहर में 26 विद्युत कनेक्श किया गया। इस अवसर पर एक्सईएन विद्युत एससी सोनौदिया, एक्सईएन टेस्टिंग रामअधार, एसडीओ अंकित श्रीवास्तव, जेई आशीष यादव,धर्मेन्द्र मौर्य व मनीष यादव उपस्थित रहे। (ब्यूरो)