{"_id":"597252394f1c1b29028b457a","slug":"1500664451117-29-56-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादियों को फं डिंग करने वाले देश का हो बहिष्कार 17-29-56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादियों को फं डिंग करने वाले देश का हो बहिष्कार 17-29-56
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मौलाना महफुजुल हसन खां ने कहा कि आतंकवाद इस्लाम के लिए घातक है। आतंकवाद के खिलाफ पूरे विश्व को एक साथ होने जरूरत है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी इंसान को बेगुनाह कत्ल करना इस्लाम में सबसे खराब माना गया है। ऐसे लोग कड़ी सजा के पात्र हैं।
शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में जुमे की नमाज के खुत्बे में नमाजियों को संबोधित करते हुए मौलाना महफुजुल हसन खां ने कहा कि ऐसे तत्वाें पर भी निगाह रखी जाए जो भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को अपनी हरकतों से बर्बाद करना चाहते हैं। कहा कि देशवासी मिलजुल कर रहें और भारत की गंगा जमुनी संस्कृति को बढ़ावा दें। तभी हमारा देश खुशहाली के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने जुमा के समय पर प्रकाश डाला। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली प्रबंधक शेख अली मंजर डेजी ने भी आतंकवाद की निंदा की और देश में बढ़ती हुई सांप्रदायिकता पर चिंता जताई। (ब्यूरो)