फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया शिक्षण कार्य 18-43-01

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया शिक्षण कार्य 18-43-01

Sat, 22 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया शिक्षण कार्य 18-43-01
मछलीशहर। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज से नाराज जिले के वित्तविहीन शिक्षकों ने शुक्रवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों का यह विरोध प्रदर्शन 28 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों के बंद मानदेय को पुन: चालू कराने की मांग को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व संजय मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को लखनऊ में वित्तविहीन शिक्षक शान्ति पूर्वक धरना दे रहे थे। इस दौरान शिक्षकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस घटना के बाद संगठन ने प्रदेशस्तर पर आंदोलन का आह्वान किया। घटना के विरोध में बुधवार को विधान परिषद में विधायकों ने जमकर विरोध कर सदन के कार्य को बाधित रखा। संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को वित्तविहीन शिक्षक अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर सुबह स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बृजराजी भोलानाथ सिंह इंटर कालेज मतरी मथुरा में बैठक कर शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की निंदा की। संचालन जिला महामंत्री शरद कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंकुर द्विवेदी, प्रमोद मौर्य, गोरखनाथ तिवारी, सन्तोष यादव, अजीत पटेल, जय प्रकाश दूबे, सुषमा पांडेय, शिवनाथ मौर्य, श्यामधर मिश्र, सुरेंद्र दूबे व विकास सिंह आदि ं शिक्षक मौजूद रहेे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed