फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीएसटी को लेकर व्यापारियों के आशंकाओं को किया गया दूर

जीएसटी को लेकर व्यापारियों के आशंकाओं को किया गया दूर

Mon, 17 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर व्यापारियों के आशंकाओं को किया गया दूर
जौनपुर। देश की अर्थव्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से जीएसटी लागू किया गया है। लाखों उत्पाद ऐसे हैं जिनके दाम वैट दर की तुलना में जीएसटी में कम हुए हैं। इस लिए जीएसटी लागू होने से जनता को भी लाभ मिलने के साथ ही व्यापारियों का भी हित होगा। उक्त बातें मुख्य अतिथि राजयमंत्री गिरीश यादव ने रविवार को किला रोड स्थित एक होटल में भाजपा द्वारा आयोजित जीएसटी जागुरुकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए ंकही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद उत्पन्न आशंकाओं के समाधान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें व्यापारियों को जीएसटी के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि पार्टी जो भी काम कर रही है या करेगी। वह सदैव देश व जनता के लिए हितकारी होगा। जीएसटी देशहित में लागू किया गया है। वाणिज्य कर विभाग वाराणसी के डिप्टी कमिश्नर सीमा सरोज व ज्वाइंट कमिश्नर बीएन पाल व वीके शुक्ला ने जीएसटी पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही व्यापारियों द्वारा पुछे गए सवालों का भी जवाब दिया। जिससे व्यापारियों के अंदर जीएसटी को लेकर उठे आशंकाओं का समाधान हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विमल सिंह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर श्याम मोहन अग्रवाल, सूर्यप्रकाश जायसवाल, डा. अमित वत्स, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, विवेक सिंह, संजय केडिया, महेंद्र सोनकर, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव लोकेश कुमार गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed