फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   150 women and differently-abled teachers chose favorite school

150 महिला और दिव्यांग शिक्षकों ने चुना मनपसंद का विद्यालय

Wed, 28 Oct 2020 07:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
150 women and differently-abled teachers chose favorite school
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त महिला और दिव्यांग शिक्षकों को बुधवार को विद्यालय आवंटित किया गया। बीएसए कार्यालय के मीटिंग हाल में पहले दिन कुल 154 शिक्षकों को बुलाया गया था। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यहां आए 150 शिक्षकों ने अपनी पसंद का विद्यालय चुना। इसमें 31 महिला दिव्यांग और 24 पुरुष दिव्यांग शिक्षक शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत एक-एक शिक्षकों को बुलाकर उन्हें आनलाइन विद्यालय का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

जिले में भर्ती 1605 शिक्षकों में से 1493 को नियुक्ति पत्र दिया गया है। महिला और दिव्यांग शिक्षकों से विकल्प लेकर उन्हें विद्यालय आवंटित किया जा गया है। जबकि सामान्य पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के आधार पर विद्यालय आवंटित किया जाएगा। बीएसए कार्यालय के मीटिंग हाल में सीडीओ और बीएसए की मौजूदगी में विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले दिन 154 महिला व दिव्यांग शिक्षकों को बुलाया गया था। शाम को पांच बजे तक 150 उपस्थित हुए और विकल्प के आधार पर अपनी पसंद का विद्यालय चुन लिया। अब गुणांक 74.27 की महिला शिक्षकों को गुरुवार को और गुणांक 61.27 तक की महिला शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया गया है। महिलाओं को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही बाकी अन्य शिक्षकों को रोस्टर के आधार पर विद्यालयों में तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed