फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 thousand cheated as a soldier of Delhi Crime Branch

दिल्ली क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर ठगे 15 हजार

Thu, 27 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
15 thousand cheated as a soldier of Delhi Crime Branch
कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव निवासी एक युवक से मंगलवार को जालसाज ने 15 हजार रुपये ठग लिए। खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर बाइक का बकाया किश्त नहीं जमा करने पर कार्रवाई की धमकी देते हुए खाते में 15 हजार रुपये डलवा लिया। युवक ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थलोई गांव निवासी अनिल कुमार यूबीआई शाखा में आधार कार्ड बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कुछ वर्ष पहले लोन पर बाइक खरीदी थी। युवक के अनुसार उसने बाइक की अधिकांश किस्त जमा कर दी है। मंगलवार को दोपहर में उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बताते हुए बकाया पैसा जमा न करने पर जेल भेजने की धमकी दी। जिसके बाद घबराकर वह मुस्तफाबाद की यूबीआई शाखा में पहुंच कर जालसाज की ओर से दिए हुए खाता में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। कुछ समय बाद पुन: उसी नंबर से फोन आया और 13 हजार रुपये फिर खाते में डालने को कहा गया। इस पर युवक को शक हुआ। कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय को दी। प्रभारी निरीक्षक ने जालसाज से बात की तो उन्हें सारा मामला समझ में आ गया। उन्होंने तुरंत युवक से तहरीर लेते हुए सर्विलांस विभाग को देकर मामले का त्वरित निस्तारण को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed