फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रसूता की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ 20-31-42

प्रसूता की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ 20-31-42

Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ  20-31-42
महराजगंज। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के पश्चात प्रसूता की हुई मौत के मामले की जांच करने बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. डीपी यादव अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. गोपेश सिंह और मृतका के देवर मनोज यादव से पूछताछ की और बयान दर्ज कर वापस चले गए। आशा के नहीं आने से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर खुटहनी निवासी कमला देवी(30) वर्ष पत्नी विनोद कुमार यादव को परिजनों ने चार अप्रैल 2017 को 102 नंबर एंबुलेंस से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भर्ती कराया था,जहां प्रसव के पश्चात उसकी प्रसूता की मौत हो गई थी। इस संबंध में प्रसूता के पति विनोद कुमार और देवर मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र में भर्ती कराने के पश्चात 700 रूपये की दवाई बाहर से मंगाने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया कि सामान्य प्रसव के चार घंटे बाद भी उनकी प्रसव पीड़ित पत्नी ने चिकित्सक की लापरवाही के कारण दम तोड दिया था। इस मामले की जांच करने पहुचे डिप्टी सीएमओ डा.डीपी यादव ने मृतिका के देवर मनोज यादव और वहां की आशा को वुलाया। लेकिन आशा विन्दू के नहीं पहुंची। इसके बाद जांच अधिकारी ने अधीक्षक डा. गोपेश सिंह और मनोज यादव से पूंछतांछ कर बयान दर्ज कर वापस चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed