फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

सड़क पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन
सुजनगंज। सुजनगंज-बेलवार मार्ग पर पिछले एक पखवारे से जलभराव होने से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने रास्ते पर पौधे लगाकर और पानी में स्नानकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब सौ मीटर सड़क पर घुटने तक पानी भरा है। जिसके कारण गांव के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी इस रास्ते पर पड़ने वाले विद्यालय के छात्रों और उनके अभिभावकों को उठान पड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने सुजनगंज-बेलवार मार्ग पर केला, बैजंती, धान, चरी आदि के पौधे लगाकर तथा पानी में स्नान कर घंटो तक विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि रोजाना इस मार्ग से पोस्ट आफिस, यूको बैंक, व स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं तथा राहगीरों का आना जाना रहता है। सड़क पर दो सौ मीटर तक घुठने तक पानी भर जाने से राहगीर पानी में गिरकर घायल हो रहे। लेकिन न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासनिक अधिकारी जन समस्या का निस्तारण कर रहे हैं। सुधि नही ले रहे हैं। जिसके कारण गांव के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोग किसी तरह बच्चों को स्कूल पहुंचा रहे हैं। बाजार जाने वाले लोग भी किसी तरह इसी रास्ते आना जाना हो रहा है। इस मौके पर डा. वारिस अली, बबलू पटेल, सुनील पटेल, कुलदीप पांडेय, दीपक उमर, चंदन साहू, जीतलाल रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed