{"_id":"595fe1f14f1c1b30608b45b0","slug":"14994560421-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की जांच करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की जांच करने की मांग
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। विकास खंड के भगेरी गांव निवासी रेखा देवी ने डीएम को पत्रक देकर कोटेदार पर खाद्यान्न नहीं दिए जाने की शिकायत की है। आरोप है कि आठ माह के बाद आपूर्ति विभाग बिना शिकायतकर्ता से मिले ही जांच कर डाली। कार्डधारक ने जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ कोटेदार की जांच करने की मांग किया है। रेखा देवी की पात्र गृहस्थी की कार्ड सख्या 219430580522 है। रेखा देवी ने 21 नवंबर 2016 को डीएम को आन लाईन शिकायत दर्ज करायी थी कि कोटेदार चार माह से राशन नहीं दे रहा है। 6 दिसम्बर 2017 को आपूर्ति अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया। आपूर्ति विभाग सही समय पर जांच को निस्तारण की जगह सात माह तक शिकायत को अपने पास दबाए रखा और शिकायत कर्ता से मिलकर शिकायत सुनने के बजाय अपनी मर्जी से जवाब दे दिया। शिकायतकर्ता रेखा देबी ने कहा है कि अगर निष्पक्ष जांच फि र से नहीं होती है तो ऊपर तक शिकायत करेंगी।