फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सावन के मद्देनजर तैयारी पूरी करने पर चर्चा 19-06-14

सावन के मद्देनजर तैयारी पूरी करने पर चर्चा 19-06-14

Wed, 05 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सावन के मद्देनजर तैयारी पूरी करने पर चर्चा 19-06-14
विज्ञापन

जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को शिकायत प्रकोष्ठ में पौधरोपण व स्कूल चलो अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ को डीएफओ व बीएसए के साथ मौके पर जाकर पौधरोपण व स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा 05 जुलाई की शाम तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि 10 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मेले के मद्देनजर कांवरियों द्वारा त्रिलोचन महादेव व सुजानगंज गौरीशकंर मन्दिर पर जलाभिषेक चढ़ाया जाता है। जिसको सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। सीएमओ को सभी पीएचसी व सीएचसी पर चिकित्सकों की टीम को सावन मेले तक हमेशा तैयार रहने, विशेष रूप से गौरीशंकर मंन्दिर एवं त्रिलोचन मंदिर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस व एम्बुलेन्स तैनात रखने को कहा। एक्सईएन विद्युत को रविवार व सोमवार को लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, एक्सईएन लोनिवि को सड़क ठीक कराने, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को घाटो की व्यवस्था ठीक कराने, डीएसओ एवं जिला अभिहित अधिकारी को खान पान की व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया। बताया कि सावन मेले के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है । सभी अधिकारी अपनी कार्ययोजना अपर पुलिस अधीक्षक नगर को उपल्ब्ध करा दें। साथ ही 7 जुलाई को 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत करें। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान सीडीओ शीतला प्रसाद, सीएमओ एके निगम, डीएफओ एपी पाठक, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, एक्सईएन विद्युत एसीसी सोनौदिया, एक्सईएन लोनिवि डीसी गुप्ता, बीएसए विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed