फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कथा सुनकर भक्ति में लीन हो गई रुक्मिणी

कथा सुनकर भक्ति में लीन हो गई रुक्मिणी

Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कथा सुनकर भक्ति में लीन हो गई रुक्मिणी
कथा सुनकर भक्ति में लीन हो गई रुक्मिणी
विज्ञापन

बरसठी। सरसरा गांव में श्री नारायण पांडेय के निवास पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन व्यास कपिलमुनि ने रुक्मिणी और भगवान श्रीकृष्ण के विवाह की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजाभिष्मक की पुत्री रुक्मिणी को भगवान नारद ने भागवत कथा सुनाई तो रुक्मिणी को भगवान श्री कृष्ण से प्रेम हो गया। उसी समय उन्होंने श्रीकृष्ण से विवाह करने की प्रतिज्ञा कर ली। मन ही मन उन्हें अपना पति मान लिया। लेकिन रुक्मिणी के भाई रुक्मबाहु व अन्य ने अपने बहन की शादी शिशुपाल से निश्चित कर दिया। जब यह बात रुक्मिणी को पता चला तो उन्होंने अपने ब्राह्मण द्वारा श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर भेजा। उन्होंने भगवान को पत्र में लिखा कि आपकी कथा सुनकर मुझे आपसे प्रेम हो गया है। आपसे ही विवाह करना चाहती हूं। लेकिन मेरे भाई मेरी शादी अन्यत्र करना चाहते है। मैं आपको मन से पति मान लिया है। अब शादी करुंगी तो आपसे ही, नही तो अपने प्राण त्याग दूंगी। पत्र पढ़ श्रीकृष्ण तुरन्त चल दिए और वहां पहुंचकर रुक्मिणी को अपने साथ रथ पर बैठाए रुक्मिणी ने रथ को अपने हाथ में लिया और श्री कृष्ण से कहा कि आप सैनिकों का संहार कर मेरी रक्षा करे। श्रीकृष्ण रुक्मिणी के साथ द्वारिका पहुंच कर उनसे शादी की। विवाह के बाद रुक्मिणी श्रीकृष्ण की झांकी भी सजाई गई थी। जिसे उपस्थित भक्तो ने दर्शन किया। इसके बाद व्यास ने सुदामा चरित्र का भी वर्णन भी विस्तार से किया। कथा में अजय पांडेय, ब्रह्मदेव तिवारी शिवकुमार पांडेय, विनोद तिवारी, केपी मिश्रा, विजय मिश्रा, पप्पू ,संतोष कुमार, पंकज, विवेक कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed