फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1467 candidates for 83 posts of District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य के 83 पदों पर 1467 उम्मीदवार

Mon, 05 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
1467 candidates for 83 posts of District Panchayat member
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन 702 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। पहले दिन कुल 765 ने पर्चा भरा था। इस तरह जिलें में 83 पदों के लिए दो दिनों में 1467 लोगों ने नामांकन कराया है। इसमें सर्वाधित 33 उम्मीदवार वार्ड संख्या 18 में हैं, जबकि वार्ड संख्या 81 में सबसे कम सिर्फ 5 उम्मीदवार हैं। सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि वार्ड नंबर एक व दो में 6, तीन में 20, चार में 17, पांच में 13, छह में 26, सात में 21, आठ में 14, नौ में 15, दस में 16, ग्यारह में 26, बारह में 8, तेरह में 15, चौदह में 17, पंद्रह में 19, सोलह में 26, सत्रह में 31, अट्ठारह में 33, उन्नीस में 19, बीस में 28, इक्कीस में 22, बाइस में 23, तेईस में 21, चौबीस में 18, पच्चीस में 14, छब्बीस में 25, सत्ताइस में 19, अट्ठाइस में 20, उन्तीस में 32, तीस में 13, इक्तीस में 15, बत्तीस में 12, तैंतीस में 15, चौंतीस में 18, पैंतीस में 17, छत्तीस में 21, सैंतीस में 25, अड़तीस व उन्तालीस में 19, चालीस में 17, एक्तालीस में 09, बयालीस में 23, तिरालिस में 26, चौवालिस में 11, पैंतालीस में 12, छियालीस में 25, सैंतालीस में 14, अड़तालीस में 18, उन्चास में 17 और पचास में 15 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

बसपा ने 17 वार्डों में घोषित किए उम्मीदवार
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बसपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके तहत वार्ड संख्या 23 से रामआसरे यादव, 26 से चंदू देवी, 27 से शशि प्रकाश सिंह, 32 से रिंकू देवी, 33 से सौरभ पटेल, 34 से पारस पासी, 45 से नगीना देवी, 49 से सुषमा देवी, 50 से मालती देवी, 57 से राजेश पांडेय, 58 से सुरेखा, 59 से प्रमिला देवी, 62 से शबाना तौहिद, 64 से अंकिता सिंह, 65 से डॉ. रंजीता सिंह, 69 से जितेंद्र प्रताप सिंह और 83 से अनिल कुमार शामिल हैं। इसके पहले पार्टी ने 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने बताया कि अधिकृत प्रत्याशी ही पार्टी के झंडा बैनर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed