फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 trains passing through Shahganj cancelled, route of four trains changed

Jaunpur News: शाहगंज से गुजरने वाली 14 ट्रेनें निरस्त, चार ट्रेनों का रूट बदला

Thu, 28 Sep 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
14 trains passing through Shahganj cancelled, route of four trains changed
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें अप डाउन निरस्त कर दी गईं हैं। जबकि चार ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। बृहस्पतिवार को शाहगंज स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जानकारी न होने पर यात्रियों को स्टेशन तक का चक्कर काटना पड़ा। वाराणसी मंडल में रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण कार्य से बीते 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक शाहगंज से वाराणसी होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है तो कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस रूट से होकर सिर्फ 12 अप व डाउन ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वह भी जफराबाद के रास्ते। जिन यात्रियों को जानकारी नहीं है वह ट्रेन पकड़ने के लिए शाहगंज स्टेशन पर पहुंचते हैं। उनको पता चलता है कि ट्रेन निरस्त है या रूट डायवर्जन किया गया है। तो दूसरा साधन पकड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए मजबूर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों ये गाड़ियां शाहगंज नहीं जा रहीं
गाड़ी संख्या- 14853 अप व डाउन 14854 मरुधर एक्सप्रेस, 13237/38 पटना कोटा एक्सप्रेस, 19168/67 साबरमती एक्सप्रेस, 18103/4 टाटा अमृतसर, 15053/54 छपरा लखनऊ एक्सप्रेस, 13009/10 हावड़ा दून एक्सप्रेस, 13483/84 फरक्का एक्सप्रेस शाहगंज स्टेशन पर नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन


शाहगंज से होकर चलने वाली ट्रेनें
13307/8 गंगा सतलज एक्सप्रेस, 13152/51 जम्मू तवी एक्सप्रेस, 19045/46 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस,11056/55 11060/59 गोदान एक्सप्रेस. छपरा व गोरखपुर, 14213/14 इंटरसिटी एक्सप्रेस शाहगंज से होकर गुजर रही हैं। जबकि 19045अप -19046 डाउन तापती गंगा 14213अप 14214 डाउन इंटरसिटी का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है यात्रियों का
ऋषिकेश हरिद्वार जाने के लिए स्टेशन पर आए थे पहले से ही रिजर्वेशन दून एक्सप्रेस में शाहगंज से करवा लिए थे। अब पता चल रहा है कि ट्रेन निरस्त है। विनोद राजभर, यात्री
लखनऊ जाने के लिए खुटहन से आए थे। मालूम नहीं था कि लखनऊ जाने के लिए ट्रेनें निरस्त है। पूरी तैयारी के साथ समय से आए थे अब लौटना पड़ेगा।-अच्छे लाल भारती, यात्री

वाराणसी मंडल में रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण कार्य से बीते 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक शाहगंज से वाराणसी होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है तो कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसकी सूचना यात्रियों को पूछताछ कार्यालय द्वारा दी जा रही है। - बीके यादव, स्टेशन अधीक्षक शाहगंज रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed