फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 roads will be improved with Rs. 1.36 crore, budget received

Jaunpur News: 1.36 करोड़ से सुधारी जाएंगी 14 सड़कें, मिला बजट

Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
14 roads will be improved with Rs. 1.36 crore, budget received
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सड़कों के दिन अब जल्द बहुरेंगे। पूर्वांचल विकास निधि जिलांश योजना के तहत मल्हनी विधानसभा के 14 सड़कें सुधारी जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर एक करोड़ 36 लाख 90 हजार का बजट जारी कर दिया गया। इन सड़कों का निर्माण होने से करीब 30 हजार से अधिक लोगों की राह आसान हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हैं जिस पर पैदल चलने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़कों पर पानी व कीचड़ होने से समस्या और बढ़ जाती है। बीते माह मल्हनी विधायक लकी यादव की ओर से 14 सड़कों को चिह्नित कर शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। शासन की ओर से कुल एक करोड़ 36 लाख 90 हजार रुपये जारी कर दिया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुधारी जाएंगी ये सड़कें :-विकास खंड सिरकोनी में शिवापार में पक्की सड़क से मौहन गौतम के घर तक इंटरलाकिंग, विकास खंड बक्शा में बरचौली गांव में रामचंद्र सरोज के घर से इंटरलाकिंग सड़क तक, बर्जी गांव में पुत्रवासी सरोज के घर से महेंद्र सरोज के घर तक, जौनपुर सुल्तानपुर रोड से मुरादगंज श्यामलली पाल के घर तक, विकास खंड सिकरारा के भरसावां पक्की सड़क से अशोक यादव के घर के आगे तक, पांडेयपुर नन्हे सरोज के पाही से पश्चिम हरिजन बस्ती तक, हसनपुर शर्मा बस्ती से हरिजन बस्ती तक, विकास खंड करंजाकला के रामपुर दवन सिंह वासुदेव यादव के घर से रामबली के घर होते हुए नन्हे गौतम के घर तक समेत अन्य गांवों में इंटरलाकिंग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मल्हनी विधानसभा की 14 सड़कें सुधारी जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 36 लाख 90 हजार जारी कर दिया गया है। धनराशि को कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भेज दिया गया है, जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। -डॉ.अरुण कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed