{"_id":"62daee1e18d3a1584257085f","slug":"14-ponds-will-be-built-in-the-fields-from-14-70-lakh-jaunpur-news-vns665382340","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.70 लाख से खेतों में बनेगा 14 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.70 लाख से खेतों में बनेगा 14 तालाब
विज्ञापन
मछली शहर के भाटाडीह गांव में खेतों के पास बना तालाब।संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सरकार की नई तालाब योजना के तहत जो किसान अपने खेतों के आसपास तालाब बनाकर रखेंगे, उन्हे राज्य सरकार की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस बार विभाग को 14 तालाबों का लक्ष्य मिला है। इसमें लक्ष्य से अधिक करीब 20 लोग आवेदन कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत खेत तालाब योजना सभी किसानों के लिए है। इसके तहत जो किसान अपने खेतों के आसपास तालाब बनाकर रखेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 50 फीसद सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार ने इस योजना की शुरुआत गिरते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए की है। इस योजना के तहत जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में 14.70 लाख रुपये की लागत से 14 तालाब खोदे जाएंगे। इससे किसानों की फसलों को पानी उपलब्ध होने के साथ मछली पालन कर वह दोगुना मुनाफा भी कमा सकते हैं। सब्सिडी की राशि किसानों के खाते में तीन किस्तों में भेजी जाएगी। यह तालाब किसान के खेत में 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा बनाया जाना है। योजना के तहत प्रति तालाब निर्माण की कुल लागत 1.05 लाख निर्धारित की गई है। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन कर लाभ दिया जाना है। टोकन जनरेट होने के बाद किसान को एक हजार रुपये टोकनमनी के रूप में जमा करनी होगी। किसान को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से खोदाई शुरू होने पर 26250 रुपये तथा कार्य के मध्य में 13125 रुपये, कार्य पूर्ण होने पर 13125 रुपये यानी कुल 52500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
खेत तालाब योजना के तहत जनपद में 14 तालाब बनवाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। करीब 20 किसानों के आवेदन आ चुके हैं। उसकी जांच की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन के बाद पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभार्थी का चयन किया जाएगा। प्रति तालाब की लागत एक लाख पांच हजार रुपये आएगा, जिसका आधा पैसा किसानों के खाते में तीन किस्तों में दिया जाएगा। तालाब खोदवाने की जिम्मेदारी लाभार्थी को है। - शशिकेश सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम