फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 nominations for three posts of Pradhan and nine for six posts of BDC

Jaunpur News: प्रधान के तीन पदों पर 14 व बीडीसी के छह पदों पर नौ ने किया नामांकन

Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
14 nominations for three posts of Pradhan and nine for six posts of BDC
जौनपुर जिले में ग्राम पंचायत के रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को ब्लाॅकों पर नामांकन किया गया। ग्राम प्रधान के तीन पदों पर 14 व बीडीसी के छह पदों पर नौ ने नामांकन किया। वहीं ग्राम पंचायत के 49 पदों के लिए 47 ने नामांकन किया। ब्लाकों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। उम्मीदवारों ने ब्लाकों पर पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए जलालपुर ब्लाक के बराई ग्राम पंचायत में तहसीलदार, पन्नालाल, विजयशंकर, संजय ने नामांकन किया। रामनगर ब्लाक के रनापुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर प्यारीदेवी, शेरा, मनोज कुमार, रीता व सुजानगंज ब्लाक के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर गुलाबी देवी, लालती, नीलम देवी, फोटो देवी, मंजू गौतम, श्याम पियारी ने नामांकन किया। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सिरकोनी ब्लाॅक के जमैथा से सोनी ने, रामनगर ब्लाक के कटघर से चंद्र प्रकाश यादव, अच्छेलाल, अमित कुमार यादव, महाराजगंज ब्लाक के राजापुर से मोनी मिश्रा, डोभी ब्लाक के रसड़ा से दीप नारायण व बोडसर खुर्द से रामपाल ने, मुंगराबादशाहपुर के रखौली से अनारकली, बुद्धिराम, श्यामलाल ने नामांकन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य में जमैथा, रसड़ा, बोडसर खुर्द में एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को पत्रों की जांच, 24 अगस्त को नाम वापसी व प्रतीक आवंटन होगा। छह सितंबर को सुबह सात से सायं पांच बजे तक मतदान व आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed