फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1350 solar plants have been installed so far under the PM Surya Ghar Yojana.

Jaunpur News: पीएम सूर्य घर योजना में अब तक लगे 1350 सोलर प्लांट

Mon, 08 Dec 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
1350 solar plants have been installed so far under the PM Surya Ghar Yojana.
जौनपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक जिले भर में 1350 सोलर प्लांट लगाए गए हैं। नवंबर महीने में 195 सोलर पैनल लगाकर जनपद प्रदेश में 43वें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले में ज्यादा संख्या में लोगों को प्लांट लगाने के लिए आग्रह किया जा रहा है। इसके लिए बैंकों को भी ज्यादा से ज्यादा ऋण देकर इसे लगवाने के लिए कहा जा रहा है। जिले को 2027 तक कुल 6750 सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से अभी तक 1350 सोलर पैनल लग चुके हैं। अक्तूबर महीने में सोलर प्लांट लगाने में जनपद की रैंकिंग सबसे खराब थी, वहीं नवंबर में इसमें सुधार हुआ और रैंकिंग 43वें पायदान पर पहुंच गई। जिले भर में बैंकों के पास इसके लिए 2494 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक 1350 ऋण स्वीकृत होकर सोलर पैनल लगाए गए हैं। वहीं 1129 आवेदन पत्र बैंकों की तरफ से रिजेक्ट कर दिए गए हैं, जबकि 444 पेंडिंग हैं। पूर्वांचल के वाराणसी में 2443, मिर्जापुर में 485, चंदौली में 414, आजमगढ़ में 208, जौनपुर में 195, गाजीपुर में 186, सोनभद्र में 145, मऊ में 131, भदोही में 119, बलिया में 92 सोलर प्लांट लगाए गए हैं। एलडीएम अभय श्रीवास्तव का कहना है कि पीएम सूर्य घर योजना तहत जनपद में अब तक 1350 सोलर प्लांट लगाए गए हैं। नवंबर में ही अकेले 195 सोलर प्लांट लगाए गए हैं। इस मामले में जिला प्रदेश में 43वें पायदान पर रहा। बैंक प्रबंधकों को ज्यादा संख्या में सोलर प्लांट के लिए आवेदन स्वीकृत कर ऋण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed