फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सई नदी के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

सई नदी के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सई नदी के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
जलालपुर। मई माह में ही सई नदी सूखने लगी है। प्रदूषण के चलते नदी का पानी काला हो गया है। पानी सूखने के कारण नदी नाले सी नजर आने लगी है।
हरदोई जिले से निकलने वाली सई नदी प्रतापगढ़ की सीमा से लगे बालामऊ गांव से जिले में प्रवेश करती है। वहां से सुजानगंज, बक्शा, सिकरारा, सिरकोनी और जलालपुर के मनहन, बिबनमऊ, जलालपुर कस्बा, लालपुर, तालामझवारा, उदपुर होते हुए सरकोनी ब्लाक के राजेपुर त्रिमुहानी के पास गोमती नदी में मिल जाती है। जिले में यह नदी करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय करती है। सई नदी वर्णन गोस्वामी तुलसीदास ने ने भी किया गया। कभी क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी रही यह नदी अब सूखने लगी है। बिबनमऊ गांव के प्रधान राजेश मिश्रा , तालामझवारा के प्रधान आरती चौबे, रमेश, आदि का कहना है कि नदी के किनारे जंगली जानवरों और पालतू पशुओं के लिए पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदूषण के चलते पानी छूने पर होती है खुजली
जलालपुर। सई नदी के गड्ढों में जहां-जहां पानी जमा है वह काला पड़ गया है। तटीय इलाकों के ग्रामीणों का कहना है कि काला पानी शरीर पर लगने पर खुजली होने लगती है। दरअसल नदी में इलाके के कल-कारखानों का दूषित पानी छोड़ा जाता है, जिससे पूरी नदी ही दूषित हो गई है। नदी के सूखने के बाद पानी जहरीला हो गया है। ऐेसे पानी को मवेशी भी नहीं पी रहे हैं।
विज्ञापन


गोमती से होकर गंगा में मिलता रहा प्रदूषित पानी
जलालपुर। सई नदी जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर के पास गोमती में मिलती है। गोमती आगे जाकर मारकंडेय महादेव कैथी वाराणसी के पास गंगा में मिल जाती है। ऐसे में जब नदी में पानी का बहाव पर होता है तब फैक्ट्री और नाले से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदा पानी सई और गोमती नदी से होकर गंगा में मिल जाता था। नदी की मछलियां भी बीमारी का घर बन गई है। चिकित्सकों का कहना है कि इन मछलियों का सेवन करने से लीवर, किडनी व कैंसर की बीमारी होने की संभावना बढ़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed