फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   494 मतदेय स्थलों को बनाया गया है क्रिटिकल

494 मतदेय स्थलों को बनाया गया है क्रिटिकल

Sat, 23 Mar 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
494 मतदेय स्थलों को बनाया गया है क्रिटिकल

विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में विवाद की संभावना होने वाले मतदेय स्थलों का चयन कर लिया गया है। जिले के 244 मतदान केंद्रों के 494 मतदेय स्थलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ-साथ सीसी कैमरों की निगरानी तो होगी ही वीडियोग्राफर भी तैनात रहेंगे। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले के दो लोकसभा जौनपुर व मछलीशहर सीट पर अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टियां भी तेजी से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की जुगत लगी हैं। वहीं सकुशल चुनाव संपन्न कराने के क्रम में तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा ऐसे बूथों का चयन किया गया है, जहां विगत चुनावों में विवाद हो गया है। ऐसे बूथों का चयन कर उनको क्रिटिकल के रूप में रखा है। इस दौरान दोनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान देने के लिए बनाए गए कुल 3455 मतदेय स्थलों में से 494 मतदेय स्थलों को संवेदनशील घोषित किया है।


पिछले चुनाव में जिन मतदेय स्थलों पर विवाद हुआ है। साथ ही इस बार भी विवाद होने वाले मतदेय स्थलों को क्रिटिकल रुप में चयन किया गया है। इस दौरान दोनों लोकसभा में कुल 494 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल मतदेय स्थल के रुप चयन किया गया है।
विज्ञापन

-आरपी मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed