फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री हो रहे हलकान

गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री हो रहे हलकान

Wed, 20 Mar 2019 08:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री हो रहे हलकान
जौनपुर। होली पर्व को देखते हुए रोडवेज डिपो द्वारा भले ही लोकल चलने वाली बसों को लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद व गोरखपुर के लिए लगा दिया है। बावजूद इसके यात्रियों को समय से बसें नहीं मिल पा रही हैं, जहां यात्री जल्दी से अपने घर पहुंचना चाह रहा है। वहीं बसों के नहीं मिलने से उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे डिपो परिसर में यात्रियों की भारी भीड़ लगी हुई है। हालत यह है कि बसें भी पहले से यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं, जिससे डिपो में बसों के आने पर यात्री उसकी तरफ दौड़ रहे हैं। जिससे कई यात्री बसों में चढ़ पा रहे हैं तो कई यात्री नीचे ही छूट जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 93 बसों का संचालन होता है। जिसमें 86 बसें परिवहन निगम और सात बसें अनुबंधित हैं। जिसका संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाता है। लेकिन होली के मद्देनजर मंगलवार से रोडवेज में लोकल रूटों पर चलने वाली 22 बसों को भी लंबी दूरी पर चलाया जा रहा है। इन बसों को लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी व गोरखपुर के लिए चलाया जा रहा है। जिससे डिपो को सामान्य दिनों में आने वाली आय से अधिक इनकम हो रही है। सूत्रों की मानें तो सामांय दिनों में सात से आठ लाख तक आय होती है। लेकिन होली के कारण एक लाख रुपये की अधिक आय हो रही है। भले ही रोडवेज द्वारा यह व्यवस्था की गई हो। लेकिन यात्रियों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। हर कोई घर पहुंचना चाह रहा है। जिससे यात्रियों की भारी भीड़ रोडवेज परिसर में लग रही है। इतना ही नहीं बसें भी पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी आ रही है। लेकिन रोडवेज परिसर में खड़े यात्री बस को देखते ही उसकी तरफ दौड़ रहे हैं। लेकिन यात्रियों से बसों के पहले से भरे रहने के कारण कई यात्री बस में चढ़ नहीं पा रहे हैं। उनको दूसरी बसों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट:=
यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए लोकल रुटों पर चलने वाली 22 बसों को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद व गोरखपुर रुट पर संचालन किया जा रहा है। सामान्य दिनों के मुकाबले एक लाख अधिक इनकम प्रतिदिन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

= केशरी नंदन चौधरी, एअरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed