फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कवि सम्मेलन और मुशायरे में खूब लगे ठहाके

कवि सम्मेलन और मुशायरे में खूब लगे ठहाके

Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन और मुशायरे में खूब लगे ठहाके
थानागद्दी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसा स्थित साहब लाल यादव के आवास पर अक्षर आरसी के बैनर तले सोमवार को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने देर रात तक गजल, गीत व नज्म के माध्यम से सभी को बांधे रखा। सामाजिक एवं राजनैतिक परिदृश्य उकेरा वहीं हास्य व्यंग्य की फुलझड़ियां छोड़ श्रोताओ को खूब गुदगुदया। पवन पांडेय की सरस्वती वंदना हे वाग्देवी प्रणम्यहम और जनाब इकबाल ने अपने रब के समनवा हो हमहूं जइबै मदीना नबी की बारगाह में आरजू पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गुलाम सरवर की नज्म जो अपनी हदो से गुजरते नहीं है, कभी टूटकर वो बिखरते नहीं है को सभी ने खूब सराहा। सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए पवन पांडेय ने जब सुनाया कि नशा उन्मूलन अभियान चलउता योगी जी यू पी से दारू हटउता तो श्रोता देर तक ठहाके लगाए। उमाशंकर रघुबंशी ने बेटियों को समर्पित कविता कुछ यूं पढ़ा जिस घर में बिटिया नहीं वो घर है रेगिस्तान तो लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ओर सोचने को मजबूर हो गए। संचालक डा. बहादुर अली खान मीनाई ने सूफियाना अंदाज में जब बालम मयखाना तो क्या काबा क्या काशी है और जीने का जब न हो कोई मकसद वो जिंदगी वशर न करना पेश किया तो कलाम की रवानी का लोगों ने तहे दिल से इस्तकबाल किया। साहब लाल सहज ने होलियाना अंदाज में होली आई त फगुआ खेलइबै करी सुनाया। बृजेश लहरी ने गांव की महिमा और बसंत ऋतु का बखान इन शब्दों में पिरोया कुहूकत कोयलिया बा अमवा के डरिया बा चहकत चिरैया होत भोर, हे सखिया चला चली गउआँ की ओर सुनकर सभी मन्त्र मुग्ध हो गए। फनकार मुन्ना घायल, सूबेदार पांडेय, दिनेश दिनकर व डा. मीनाई ने अपनी-अपनी कविताएं सुनाई। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन शुक्ल और संचालन डा. बहादुर अली खान मीनाई ने किया। इस मौके पर जगदीश पाठक, नरेंद्र पांडेय, अशोक पांडेय, बिरजू यादव, शोभनाथ यादव, संजय सिंह, लाला यादव तथा समरजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed