{"_id":"5c87fc2ebdec2214611251b1","slug":"131552415790-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"149 मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
149 मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में दो पालियों में मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के प्रशिक्षित इंजीनियरों की टीम ने ईबीएम व वीवी पैट की तकनीकि जानकारी दी। इस दौरान कुल 149 मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनरों को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग भली भांती ईबीएम व वीवी पैट की तकनीकि जानकारी कर लें। आप ही लोगों को मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देना है। किसी प्रकार की कोई शंका हो तो उसे पुछकर अपनी शंका दूर कर लें। इसके बाद भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के प्रशिक्षित इंजीनियर रामबीर सिंह राठोर और मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार कुशवाहा ने दो पालियों में कुल 149 मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान वीवी पैट, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संचालन एवं सीलिंग सहित मतदान कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने बताया कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए कुल 149 मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनरों को तैनात किया गया है। जिसमें 62 मास्टर ट्रेनर और 74 सहायक मास्टर ट्रेनर तैनात किया गए हैं। वहीं 13 रिजर्व में रखे गए हैं। जिनको आवश्यक्ता पड़ने पर मास्टर व सहायक मास्टर ट्रेनर के रुप में लगा दिया जाएगा।