फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रैफिक पुलिस कुंभ में, जाम से आमजन परेशान

ट्रैफिक पुलिस कुंभ में, जाम से आमजन परेशान

Tue, 26 Feb 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस कुंभ में, जाम से आमजन परेशान

विज्ञापन
जौनपुर। जाम से आमजन परेशान है। लेकिन पुलिस को आम लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। यहीं कारण है कि 15 जनवरी के बाद हर रोज जाम से घंटों लोगों को जूझना पड़ रहा है। बावजूद इसके कोई इंतजाम नहीं किया गया। जिसकी वजह से सोमवार को सुबह दस बजे ही पचहटिया से लेकर जेसीज चौराहे तक जाम लगा तो घंटें भर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। दोपहर में ओलंदगंज में तकरीबन आधें घंटें के अंतराल पर सात से आठ बार जाम लगा और लोग परेशान रहें। शाम को नईगंज से जगदीशपुर तक जाम से लोग जूझते रहें। जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए एसपी आशीष तिवारी ने एसओपी तैयार कराया है। जिसके तहत सभी चौकी इंचार्ज एवं आठ कोबरा मोबाइल को जाम समाप्त कराएं जाने के लिए लगाया गया है।
शहर में जाम की समस्या तो बहुत पहले से है। लेकिन प्रयागराज में कुंभ शुरू होने के बाद जाम की समस्या से हर कोई परेशान हो गया है। बिहार के तरफ जाने वाले भारी वाहनों को वाया जौनपुर जाना पड़ रहा है। 15 जनवरी के बाद शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन तीन से चार घंटें जाम न लगता हो। बावजूद इसके पुलिस अफसरों ने इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नहीं सोचा। कुंभ मेले में ट्रैफिक में लगे सभी होमगार्डो को भेज दिया गया है। सिर्फ दो यातायात पुलिस के दिवान और दस होमगार्ड बचे है। सोमवार को दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। जाम सुबह नौ बजे शुरू हुआ तो दिन भर चलता रहा। लोग जाम में फंसकर जूझते रहें। नए एसपी से लोगों की उम्मीदें थीं। जिसके क्रम में उन्होंने एसओपी तैयार किया है। देखना है कि एसओपी कितना कारगर होती है।
विज्ञापन


जाम को देखते हुए नए एसपी ने एसओपी तैयार किया है
जौनपुर। एसपी आशीष तिवारी ने जाम से निपटने के लिए एसओपी तैयार कराई है। इसके तहत सड़क पर बस ट्रक खराब होने पर यातायात प्रभारी मौके पर तत्काल पहुंचेंगे। क्रेन मंगवाकर उसे तत्काल हटवाने का इंतजाम करेंगे। इसके अलावा नौ कोबरा जाम लगने पर समाप्त कराएं जाने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा चौकी प्रभारी सिपाह, सिविल लाइन, टीडी कालेज, चौकी प्रभारी सरायख्याजा अपने - अपने इलाके में भ्रमण कर जाम समाप्त कराएंगे। सीओ सिटी यातायात को लेकर भ्रमण कर व्यवस्था देखेंगे। ऐसी व्यवस्था रहे जिससे जाम की स्थिति से लोगों को जूझना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
जौनपुर। शहर में जाम से निजात के लिए जो तैयारी की गई है। वास्तव में वह बड़े वाहनों के लिए सुविधाजनक नहीं है। शहर का जाम डायवर्ट र ग्रामीण अंचल की तरफ यातायात पुलिस ने करने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रसाद तिराहे से दोपहर एक बजे से तीन बजे एवं रात में छह बजे से नौ बजे तक भारी वाहनों को मुफ्तीगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में भारी वाहनों को 40 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। भारी वाहन मुफ्तीगंज से केराकत होते जलालपुर मंडियाहू रसासना होते प्रयागराज रोड पर पकड़ी चौराहे पर वापस आकर प्रयागराज की तरफ जाएंगे। वैसे ही वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन बाबतपुर से जमालापुर होते इसी रास्ते पर आकर मिल कर पकड़ी चौराहे होते लखनऊ की तरफ जाएंगें। यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि चार मार्च तक के लिए सिर्फ ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed