{"_id":"5c6c4ae1bdec22270200e2ea","slug":"131550600929-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीदों की स्मृति में अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीदों की स्मृति में अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी ने किया रक्तदान
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । अंजुमन इंक्लाब-ए-हुसैनी की सहयोगी शाखा हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जिला चिकित्सालय में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीदों की शहादत में 30 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान से पहले जिला चिकित्सालय के संगोष्ठी भवन में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत को लेकर जनता में पाकिस्तान के प्रति भारी रोष है । यह मौका सेना के प्रति एकजुटता दिखाने का है। हम शहीदों की स्मृति में अस्पतालों में खून की कमी को भी दूर करेंगे । शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहंदी कहा कि हम इस कार्यक्रम से सेना को संदेश देना चाहते हैं कि युद्ध जैसे हालात में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है ।
अंजुमन इंकलाब हुसैनी के संरक्षक आरिफ हुसैनी ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों ने अपना रक्त बहाकर हम देशवासियों को जीवन दान दिया है। उन भारत माँ के वीर लालों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में आए हुए नौजवानों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में जो रक्तदान किया है। समारोह को हाजी असगर हुसैन जैदी, तहसीन अब्बास सोनी , अफसर हुसैन अनमोल , सरदार हुसैन खान बबलू , मुफ्ती मेहंदी , हसन मेंहदी , गौरव सिंह सनी , रूमी आब्दी , आजम जैदी , रिजवान हैदर राजा , मुशरान जाफरी , मसुदुल , क़ासिद हुसैन , आक़िफ़ हुसैनी , हसन मुसन्ना , शिप्रा सिंह , प्रभाष मौर्य आदि मौजूद रहे ।