{"_id":"5ed3a7768ebc3e907e5a893b","slug":"13-migrants-found-corona-positive-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पिता-पुत्र समेत 12 प्रवासी संक्रमित, अब एक्टिव केस 89","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पिता-पुत्र समेत 12 प्रवासी संक्रमित, अब एक्टिव केस 89
Sun, 31 May 2020 09:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 31 May 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
जौनपुर जिले में मुंबई से लौटे 12 प्रवासी रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। पीड़ितों में पिता-पुत्र भी हैं। 27 मई को उनका सैंपल लिया गया था। जिले में अब कोरोना के कुल केस 181 हो गए। इनमें 89 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि तीन की मौत हुई है। एक्टिव केस 89 हैं। नये मरीजों के मिलने की डीएम ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
सुजानगंज ब्लाक के कुरावा गांव निवासी एक शख्स (40), पिता (62), मां और बच्चों के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मुंबई से 27 मई को गोरखपुर आया था। वहां से रोडवेज बस से मछलीशहर पहुंचा। जांच के बाद पिता-पुत्र का सैंपल जांच को भेजा गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी ब्लाक के नखतपुर निवासी युवक (35) भी मुंबई से ट्रक से 15 मई को गांव आया था।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर मछलीशहर सीएचसी की टीम ने उसका सैंपल लिया था। वह भी कोरोना संक्रमित मिला। सिकरारा के भरतपुर निवासी व्यक्ति (46) ट्रक से परिवार के साथ 17 मई को मुंबई से आया था। गांव में गई स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल लिया था। यह व्यक्ति भी संक्रमित मिला। शाहगंज के भरौली बकुची गांव निवासी युवक मुंबई के घाटकोपर में रहता था।
विज्ञापन
वह 26 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जौनपुर आया था। जांच के दौरान संदिग्ध मिलने पर सैंपल लेने के बाद उसे तपेश्वरी कॉलेज में क्वारंटीन में रख दिया गया था। इसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई। शाहगंज के ही सहावे और मनेछा निवासी एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे दोनों भी मुंबई से आए थे।
सुइथाकला के डीह अशरफाबाद, समोदपुर, डोभी के हरिदासीपुर, तराव, मुंगराबादशाहपुर के मड़वा दोदक में भी एक-एक युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नए मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। 10 मरीजों के स्वस्थ होने पर रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसमें नौ जौनपुर और एक गाजीपुर का है।
सऊदी में युवक की मौत
खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द निवासी युवक की शनिवार को सऊदी अरब में बीमारी से मौत हो गई। कोरोना के संदेह में उसका सैंपल लिया गया था, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक अपने भाई के साथ सऊदी के दमाम में वाहन चलाता था। दो दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके भाई ने सूचना घरवालों को दी।