{"_id":"677ec8023ad09661ea071898","slug":"13-candidates-filed-their-nominations-on-the-second-day-in-the-advocates-committee-elections-jaunpur-news-c-193-1-va11001-127964-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अधिवक्ता समिति के चुनाव में दूसरे दिन 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अधिवक्ता समिति के चुनाव में दूसरे दिन 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को कुल 13 प्रत्याशियों ले पर्चा दाखिल किया। दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पर एक, मंत्री पद पर दो और अन्य पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
चुनाव में कुल 40 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी माताफेर सिंह और चुनाव कमेटी के सदस्य संजीव कुमार यादव ने बताया कि दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रहे आनंद कुमार मिश्रा एवं राजेंद्र लाल श्रीवास्तव ने भी पर्चा भरा।
मंत्री पद पर प्रदीप यादव, रेखा गौतम उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद राजभर, वरिष्ठ सदस्य पद पर ओमप्रकाश गिरी, विजय प्रकाश शुक्ला, हेमंत मिश्रा, संजय मिश्र प्रदीप यादव कनिष्ठ सदस्य पद पर विवेक यादव, सत्यप्रकाश दुबे, विशाल विश्वकर्मा ने नामांकन दाखिल किया। नौ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी 10 जनवरी को होगी। मतदान 28 जनवरी को होगा। कुल 18 पदाधिकारियों का चयन होना है। नामांकन को लेकर पूरे दिन परिसर में गहमागहमी बनी रही।

कारिका
विज्ञापन