फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जनता नमो नमो की छुट्टी करने का मन बना चुकी है

जनता नमो नमो की छुट्टी करने का मन बना चुकी है

Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जनता नमो नमो की छुट्टी करने का मन बना चुकी है

विज्ञापन
जौनपुर। बसपा मुखिया मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पूर्वाचल विश्वविद्यालय के मैदान में संयुक्त चुनावी रैली में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा रही तो मायावती कांग्रेस और भाजपा दोनों पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि जनता नमो-नमो से ऊब चुकी है और उसकी छुट्टी की तैयारी कर चुकी है। देश को नई सरकार और नया प्रधानमंत्री मिलने वाला है।
चिलचिलाती धूप में भी रैली में उमड़ी भारी भीड़ से देख प्रसन्न मायावती ने कहा कि इस अपार जन समूह का उत्साह बता रहा कि जनता इस चुनाव में नमो नमो की छुट्टी करने वाली है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने पिछड़े, दलित, आदिवासी और शोषित समाज को छला है। पांच साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों का विकास किया है। देश में गरीबी और बेरोजगारी जो हालात हैं इसके लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी जिम्मेदार है। कहा कि 12 मई को उपवास रखकर गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दें और उसके बाद उपवास तोड़ें।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जो चाय वाला बन कर आए थे, अब चौकीदार बन गए हैं। जनता चौकीदार की चौकी छीनेगी और यूपी के ठोकीदार की कुर्सी भी छीन लेगी। जिनका का 36 दलों के साथ गठबंधन है लेकिन वे तीन दलों के गठबंधन को महामिलावट बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच चरणों के मतदान में उनको जनता का मूड समझ में आ गया है और उनकी ओभाषा बदल गई है। इस बार देश में नई सरकार और नया पीएम बनेगा। सबने देखा कि वाराणसी चुनाव लड़ रहे फौजी के साथ क्या हुआ। फिर भी वो आतंकवाद से लड़ने का दावा कर रहे हैं। किसानों का भला करने का दावा करने वालों ने बोरी से पांच किलो यूरिया चोरी कर ली। वे कहते हैं कि संविधान न हो ता तो मैं भैंस चरा रहा होता, मैं कहता कि संविधान न होता तो वे कहीं घंटा बजा रहे होते। यूपी का विकास ठप है, 102, 108 और यूपी 100 सेवा को बरबाद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





16 मिनट में हर वर्ग को साधने की कोशिश
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर जमकर प्रहार किया। अपने 16 मिनट के भाषण में गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, दलितों और पिछड़ों को साधने की कोशिश की। सपा- बसपा और आरएलडी महागठबंधन प्रत्याशी जौनपुर लोकसभा श्याम सिंह यादव व मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी त्रिभुवन राम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए अखिलेश ने शुरूआत में ही कहा जो इतनी धूप में भाषण सुनने के लिए खड़े हैं वे 12 मई को मतदान करके गठनबंधन के प्रत्याशियों को जिताएंगे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed