फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   न्याय उपभोक्ता फोरम में हुए15 मामले निस्तारित

न्याय उपभोक्ता फोरम में हुए15 मामले निस्तारित

Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
न्याय उपभोक्ता फोरम में हुए15 मामले निस्तारित

विज्ञापन
शाहगंज। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर सोमवार को न्याय उपभोक्ता के द्वार शिविर का आयोजन सेवानिवृत्ति जिला जज श्याम बिहारी राय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुल आए 17 मामलों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। दो प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए अधिकारी अपने साथ ले गए।

सेवानिवृत्ति जिला जज श्याम बिहारी राय ने बिजली उपभोक्ताओं को बताया कि विद्युत संबंधी समस्या के लिए उपभोक्ता अपने पास के विद्युत कार्यालय पर आवेदन करें। यदि समस्या का त्वरित निस्तारण नहीं होता है तो पचास रुपये के पोस्टल आर्डर के साथ अपना आवेदन न्यायालय विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम, 64 चंद्रिका नगर कालोनी, सिगरा वाराणसी के पते पर भेजें। इसके बाद उनके बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। शिविर में फोरम के तकनीकी सदस्य विजय रंजन सिन्हा, फोरम के सचिव एक्सईएन पंकज मिश्रा, आरके गुप्ता, एसडीओ शाहगंज दीपक जायसवाल व एसडीओ खेतासराय सुनील कुमार, जेई महेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed