फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1200 victim of cancer

हर साल 1200 लोग हो रहे कैंसर के शिकार

Tue, 31 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
1200 victim of cancer
देव आदेश के चलते घाटी की एक दर्जन पंचायतों में बीड़ी-सिगरेट का प्रवेश निषेध है। - फोटो : Demo pic
जिले में हर साल तकरीबन 1200 लोग मुंह के कैंसर के शिकार हो रहे हैं। चिकित्सक का मानना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह तंबाकू का सेवन है। इस खतरनाक बीमारी की जद में आने वाले ज्यादातर लोग किसी न किसी रुप में तंबाकू का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

जौनपुर में तंबाकू के रूप में बिकने वाला दोहरा आस पास के कई जिलों में प्रसिद्ध है। सड़ी गली सुपारी और उसमें पिपरमेंट आदि मिलाकर बनने वाले दोहरा का व्यवसाय करने वाले लोग जरूर मालामाल हो रहे हैं पर इसे खाने वाले परिवार बर्बाद हो रहे हैं। दरअसल तंबाकू में चार हजार से अधिक खतरनाक केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर के सभी अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। बीड़ी सिगरेट, खैनी, गुटखा, दोहरा, पान आदि का सेवन मौत को दावत दे रहा है। चिकित्सकों का माना है कि तंबाकू में पाए जाने वाला निकोटिन हमारे तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। जिससे नशे की आदत पड़ जाती है। लंबे समय तक तंबाकू के सेवन से गंभीर रोग हो सकते हैं। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (एनसीआई) की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो मौजूदा समय में जौनपुर में प्रतिवर्ष मुख कैंसर के 1200 मरीज विभिन्न अस्पतालों से कैंसर अस्पताल टाटा मुंबई को रेफर किए जाते हैं। हालात नहीं बदले तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed