फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 bus injured by migrants collide with tree

प्रवासियों की बस पेड़ से टकराई, 12 घायल

Fri, 22 May 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
12 bus injured by migrants collide with tree
19- जलालपुर में अनियंत्रित होकर मकान से टकराई रोडवेज बस। - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर । सूरत से ट्रेन से आए प्रवासी श्रमिकों को बैठाकर गुरुवार की रात 10 बजे जौनपुर से सुल्तानपुर जा रही रोडवेज बस असंतुलित होकर खजुरन गांव के पास पेड़ से टकरा गई। जिसमें 12 से अधिक घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उपचार चल रहा है। अगर बस पेड़ से नही टकराती तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

सूरत से विशेष ट्रेन से आए 46 श्रमिक वृहस्पतिवार को जौनपुर रेलवे स्टेशन गुरुवार को पहुंचे । देर रात 46 श्रमिक को लेकर जौनपुर डिपो की बस सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई। बस जैसे हीबदलापुर से पांच किमी पश्चिम खजुरन गांव के पास पहुंची कि चालक अचानक संतुलन खो बैठा। जिसके चलते बस दाहिनी तरफ पेड़ से टकरा गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। सभी घायलों को बाहर निकलवाया। जिसमें शिवसेन मिश्र, सत्यनारायण उपाध्याय निवासी चांदा सुल्तानपुर, विनोद शर्मा निवासी आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, अमरनाथ मौर्य निवासी बल्दीराय, पिंकू, इस्लाम खां निवासी अखंडनगर सुल्तानपुर सहित दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी का इलाज सीएचसी बदलापुर में चल रहा है।
विज्ञापन

बस में कुल 46 श्रमिक थे। घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है, शेष को उनके घर भेजवा दिया गया है।बस पेड़ से टकरा कर वहीं थम गयी। अगर ऐसा नहीं होता ता पेड़ के पीछे स्थित बहुत बड़े गड्ढे में बस जा गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता। - राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed