फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11th student died due to snake bite in jaunpur which is hidden in school bag

Jaunpur News: स्कूल बैग में घुसकर बैठा था जहरीला सांप, 11वीं के छात्र को डंसा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Sat, 30 Jul 2022 12:36 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Jul 2022 12:36 PM IST
सार

जौनपुर के हड़ही गांव में स्कूल बैग में घुसे जहरीले सांप के काटने से 11वीं के छात्र के मौत की घटना सामने आई है। परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
11th student died due to snake bite in jaunpur which is hidden in school bag
11वीं का छात्र गुड्डू बिंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीवार की खूंटी पर टंगे स्कूल बैग में घुसकर बैठे जहरीले सांप के डंसने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र के हडही गांव में घटी। गांव निवासी गुड्डू बिंद (18) पुत्र आकाश कुमार बिंद सहकारी इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह अपने छोटे भाई को स्कूल भेजने के लिए खूंटी पर टंगे बैग को उतारने गया। इस दौरान बैग उसके हाथ से बैग गिर गया। स्कूल बैग में एक सांप छिपकर बैठा था। बैग जमीन पर गिरते ही सांप बाहर आया गुड्डू के पैर को डंस लिया और गायब हो गया। सांप के डंसने की जानकारी होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन गुड्डू को लेकर जिला अस्पताल भागे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उसे आजमगढ़ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन जहरीले सांप के जहर का असर ऐसा था कि गुड्डू बचाया नहीं जा सका। आजमगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गुड्डू बिंद पढ़ाई में होशियार था। उसके निधन की खबर से सहकारी इंटर कॉलेज समेत पूरे गांव में मातम पसरा है। 

विषैले जंतु के डंसने से बालिका की मौत
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढापुर गांव निवासी राम आसरे निषाद की पुत्री बबिता (13) को गुरुवार रात सोते समय किसी विषैले जंतु ने डंस लिया। दर्द होने पर आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी बदलापुर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed