फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हल्की बारिश से दलहनी फसलों व आम के बौर को नुकसान

हल्की बारिश से दलहनी फसलों व आम के बौर को नुकसान

Fri, 15 Mar 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश से दलहनी फसलों व आम के बौर को नुकसान
जौनपुर। बादल छाने और हल्की बारिश से गुरुवार को मौसम फिर बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज गई गई। वहीं, मौसम के बदलाव से दलहनी फसलों के साथ ही आम के नुकसान की आशंका बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाए रहे। वहीं हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान मौसम ठंडा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन दलहनी फसलों के लिए यह बारिश जहर का काम करेगी। इससे दलहनी फसलों सहित आम के बौर को नुकसान होने की संभावना बन गई है। कृषि वैज्ञानिक सुरेश कुमार कन्नौजिया की मानें तो इस हल्की हुई बारिश से अरहर, मसूड़ व चना की फसलों पर कीटों का प्रकोप होगा। कीटों द्वारा इनकी फली को नुकसान पहुंचेगी। जिससे उनके उत्पादन पर असर पड़ेगा। इसके लिए किसानों को इमिडा क्लोर फीड दो एमएल को एक लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छरड़काव करना होगा। जिससे इन फसलों पर कीटों का प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं आम के बौर पर भी माहो कीटों का प्रकोप होगा। जिससे आम के बौर नष्ट हो जाएंगे। इसके लिए किसानों को मोनोक्रोटो फाट डेढ़ एमएल को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना होगा। इसके बाद सल्फर का छिड़काव करना होगा। जिससे आम के बौर पर मोहो कीट का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed