फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि के 63 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर-JAUNPUR

पूविवि के 63 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर-JAUNPUR

Sat, 02 Feb 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पूविवि के 63 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर-JAUNPUR

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय कैंपस सेलेक्शन में 63 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से जॉब ऑफर मिला। इसमें एमबीए, बी-टेक, बी-फार्मा, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, बायो केमिस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी के साथ ही संबद्ध महाविद्यालय के बीएससी के विद्यार्थी शामिल हुए। जिन्हें 4 लाख रुपये तक के वेतन का ऑफर मिला है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है और कहा कि विद्यार्थी जिस भी संस्था में जाएं पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।

पुखराज हेल्थ केयर जालंधर के एचआर जसविंदर सिंह एवं निदेशक सतनाम सिंह ने विज्ञान के 17 विद्यार्थियों का चयन किया। इसमें मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज के 2 विद्यार्थियों का भी चयन हुआ। जेबी क्लब के निदेशक अभिषेक अग्रवाल द्वारा 17 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर दिया गया। वहीं जस्ट डायल के यूपी हेड प्रभांशु श्रीवास्तव ने एमबीए के 13 विद्यार्थियों को चयनित किया। डूफेल हेल्थ केयर जयपुर के प्रबंधक अपलव सक्सेना द्वारा विज्ञान संकाय एवं फार्मेसी के 11 छात्रों को चयन किया गया। एक्वाट्रोनिक्स सिस्टम दिल्ली के प्रमुख राहुल अरोरा एवं यूरोप के कंट्री हेड अनूप सिंह सोलंकी द्वारा बीटेक के 5 छात्रों को चयनित किया गया। प्लेसमेंट सेल की निर्देशिका प्रोफेसर रंजना प्रकाश ने बताया कि विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए सेल की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। फरवरी माह में बड़े स्तर पर कंपनियों को रोजगार के लिए विश्वविद्यालय परिसर में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed