फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मौसम ने बदला करवट, नहीं दिखे सूर्य

मौसम ने बदला करवट, नहीं दिखे सूर्य

Mon, 14 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बदला करवट, नहीं दिखे सूर्य
जौनपुर। मौसम ने रविवार को करवट बदला तो आसमान में छाए बादलों के बीच ठंड का असर बढ़ गया है। आधी रात के बाद से ही आसमान में बादल छा गए सुबह से धूप का दर्शन नहीं हुआ। जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। पूरे दिन में आसमान में बादल छाये रहे। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को लोग जल्दी अपने घर ठंड की वजह से पहुंच गए।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से उठने वाली हवाओं की वजह से ठंड का असर कम दिख रहा था। न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही थीं। मौसम के आंकड़ों पर गौर करें तो आठ जनवरी को अधिकतम 21 न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। नौ जनवरी को अधिकतम 23 न्यूनतम नौ, दस जनवरी को अधिकतम 22 न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसी दिन भी ठंड लोगों ने महसूस किया। 11 जनवरी को अधिकतम 22 न्यूनतम आठ रहा। 12 जनवरी को अधिकतम 22 न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस, 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 एवं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस था। रविवार की भोर से ही मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा था। सुबह में आसमान में बादल छाये रहे। जिसकी वजह से ठंड लोगों ने अधिक महसूस किया। पार्क एवं सड़कों पर टहलने वालों की संख्या ठंड की वजह से कम दिखी। दिन में कभी भी सूर्य का दर्शन लोगों को नहीं हो सका। चिकित्सकों की मानें तो ऐसे मौसम में पारे के उतार-चढ़ाव से सर्दी गर्मी का माहौल सेहत के लिए खतरनाक होता है। खासतौर पर ब्लडप्रेशर के रोगियों को हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में ब्लडप्रेशर का उतार- चढ़ाव अधिक होता है।
विज्ञापन

इनसेट
शहर में 150 स्थानों पर जल रहे अलाव
जौनपुर। जिले में लोगों को ठंड से बचाने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले जगहों पर अलाव जलवाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलवाने के लिए प्रति तहसील को 50 हजार रुपये भेजा जा चुका है। जिनसे तहसील प्रशासन द्वारा बाजारों में अलाव जलवाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शहर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा 150 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। जिसमें पालिटेक्निक, रोडवेज, भंडारी व सिटी रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट तिराहा, सुतहट्टी, कोतवाली चौराहा, सिपाह आदि स्थान प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed