फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दवा का छिड़काव कर ग्रामीणों में वितरित किया मास्क

दवा का छिड़काव कर ग्रामीणों में वितरित किया मास्क

Wed, 10 Apr 2019 02:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
दवा का छिड़काव कर ग्रामीणों में वितरित किया मास्क
मुफ्तीगंज विकास खंड के विक्रमपुर गांव में रविवार को महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होने की आशंका की खबर मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर दवा का छिड़काव किया और लोगों में मास्क का वितरण किया। गांव को लोगों को आस पास साफ सफाई करने के साथ खान पान के प्रति सतर्क रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए दूषित जल न पीने व घर के आस पास साफ सफाई करने की सलाह दी। स्वास्थ्य टीम ने गांव के 38 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उनको मास्क का भी वितरण किया। गांव में नाली व खेत खलिहान व गड्ढे आदि स्थानों पर दवा का छिड़काव भी किया गया। स्वास्थ्य टीम में जीतेन्द्र यादव, अखिलेश कुमार, क्षेत्रीय एएनएम विमला देवी, वीपीएम सौरभ कुमार, एवं फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विगत रविवार को विक्रमपुर निवासी शिक्षा मित्र कामिनी दूबे की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कामिनी दूबे के मौत की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की आशंका व्यक्त की गयी थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक मुफ्तीगंज डा. श्रवण कुमार यादव व चिकित्सा अधीक्षक केराकत डा. विशाल यादव का कहना है कि स्वाइन फ्लू से महिला की मौत होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed