{"_id":"5c759523bdec2256b8080a7c","slug":"111551209763-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइलेंट वर्कर्स के रुप में तीन लाइनमैनों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइलेंट वर्कर्स के रुप में तीन लाइनमैनों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में सोमवार की रात जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में साइलेंट वर्कर्स के रूप में विद्युत विभाग के तीन लाइनमैनों को सम्मानित किया गया।
28 वर्षो से अपनी सेवा दे रहे भादी खास मोहल्ला निवासी शाह मोहम्मद, 20 वर्षों से सेवारत अलीगंज मोहल्ला निवासी इमरान अहमद एवं तीन वर्षों से अपनी सेवा दे रहे उसरा भादी निवासी रविंद्र मौर्या है। इसके पहले राहुल राज मिश्र ने ‘ख्वाब टूटे हैं मगर हौसले जिंदा हैं’ सुनाया। मंडल निदेशक गुलाम साबिर ने कहा कि साइलेंट वर्कर मतलब ऐसे गुमनाम कर्मचारी से है जो मौसम की परवाह किए बगैर काम करें। लाइनमैन ऐसे ही कर्मचारी हैं जो दिन-रात अपनी सेवा देते हैं। उपाध्यक्ष एख़लाक खान, डा. आलोक सिंह पालीवाल ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता पंकज सिंह एवं संचालन राजेश चौबे ने किया। सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम, राजेश सिंह एडवोकेट, इकरार खान, रवि शंकर वर्मा, साकिब खान, अबू तलहा एराकी, विनायक, कफील, सरफराज, तारिक, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।