{"_id":"5c7432eebdec22738442bd68","slug":"111551119086-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के विरोध के चलते पारित नहीं हो सका 15 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के विरोध के चलते पारित नहीं हो सका 15 करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत की बजट बैठक में सोमवार को में आय से अधिक व्यय देख कर सभासद भड़क गए और बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते कोई प्रस्ताव नहीं पास हो सका। अध्यक्ष ने बजट की खामियों को को दूर करके दोबारा बैठक बुलाने का अश्वासन दिया है।
नगर पंचायत बोर्ड की बजट बैठक जैसे ही शुरू हुई। अध्यक्ष ने 15करोड़ 97 लाख रुपये का प्रस्ताव पटल पर रखा गया। उसके बाद ही सभासदों ने विरोध प्रदर्शित करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बजट में आय से अधिक व्यय दिखाया है। इसका कोई विवरण नहीं है कि अधिक धन कहां से आएगा। उन्होेंने इसकी ओर अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। अध्यक्ष शबीना बानो ने भी उनकी बात मानी और कुछ विसंगति दूर करने का आश्वासन देती रहीं। मगर सभासद गलती सुधारे बगैर चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए। लिहाजा बजट पर सहमति नहीं बन सकी । अध्यक्ष सभासदों को विश्वास दिलाया कि बजट की खामियों को आम राय से दूर कर लिया जाएगा । साथ ही जल्द ही बोर्ड की अगली बैठक बुलाई जाएगी। पिछले माह 29 जनवरी को भी बोर्ड की बैठक हंगामा होने के कारण टाल दी गई थी। बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह, सभासद गीतांजली पटवा, आशा मौर्या, लालबहादुर टंडन, मीरा जायसवाल, रवींद्र जायसवाल, मंजू गौतम, भोला गुप्ता आदि मौजूद रहे।