फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोमती नदी के 100 एकड़ भूमि पर लोगों का कब्जा

गोमती नदी के 100 एकड़ भूमि पर लोगों का कब्जा

Mon, 21 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोमती नदी के 100 एकड़ भूमि पर लोगों का कब्जा

विज्ञापन
जौनपुर। गोमती नदी की तकरीबन 100 एकड़ भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। लेखपालों की मिली भगत से कब्जा कर लोगों ने मकान, स्कूल, कॉलेज एवं सहन बना डाला है। पचास वर्ष में कभी भी शहर क्षेत्र में नदी के जमीन की पैमाइश नहीं कराई गई है। पिछले वर्ष तत्कालीन एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने एक घाट की पैमाइश कराने का प्रयास किया था लेकिन खास सफलता नहीं मिली।
गोमती नदी शहर के बीच से बहती है। जिले में लगभग 70 किलोमीटर सफर करके गाजीपुर जिले में गंगा में मिलती है। बीचोबीच बहने वाली गोमती शहर की पहचान है। नदी तट की कीमती जमीन पर अवैध कब्जे होने लगे हैं। सद्भावना पुल दक्षिणी छोर, बजरंग घाट, कटघरा, आशियाना कालोनी, तुतीपुर, मियांपुर, बलुआ घाट, कटघरा सहित कई स्थानों पर तकरीबन 100 एकड़ नदी की भूमि पर कब्जा करके लोगों ने मकान, स्कूल-कॉलेज आदि बनवा डाला है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नदी, पोखरा, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को चिह्नित करके भूमि खाली कराने का अभियान शुरू किया तो लोगों की उम्मीद थी कि गोमती भी अतिक्रमण मुक्त हो जाएंगी। मगर जौनपुर शहर में गोमती नदी की भूमि की पैमाइश तक नहीं कराई गई। गोमती की जमीन पर कई स्कूल, कालेज आदि बने हैं और उनको बकायदा मान्यता तक मिल गई है। लेखपालों की मिलीभगत से लोग नदी की भूमि पर कब्जा करते जा रहे हैं।
विज्ञापन


दाखिल करेंगे जनहित याचिका
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता का कहना है कि नदी के 100 एकड़ भूमि पर लोगों ने कब्जा कर मकान, स्कूल, कॉलेज बनवा लिया है। प्रशासन उदासीन है। कभी भी कोई पैमाइश हुई ही नहीं। लेखपालों की मिलीभगत से यह खेल जारी है। ऐसा ही रहा तो नदी का दायरा घट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती नदी के दोनों किनारों को विकसित करने की योजना है। इसके लिए नदी की भूमि की पैमाइश कराई जाएगी और उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस मामले में किसी लेखपाल की संलिप्तता की बात सामने आने पर उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-अरविंद मलप्पा बंगारी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed