{"_id":"5c32452dbdec22571875c3f6","slug":"111546798381-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बदलने में गुल रही 80 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बदलने में गुल रही 80 गांवों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर के तारापुर कालोनी के पास बिजली का पोल रविवार की सुबह नौ बजे अचानक गिर गया। संयोग ठीक था कि पोल एक मकान से टकराकर नीचे नहीं गिर पाया। नीचे गिरने वहां खेल रहे पांच बच्चे चपेट में आ सकते थे। इससे पांच हजार घरों की बिजली गुल हो गई। शाम को लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिला। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टोर खुलने के बाद ही दूसरा पोल लगाकर वह बिजली शाम तक बहाल की जा सकेगी। ऐसे में लोगों को तकरीबन तीस घंटे बाद ही बिजली नसीब हो पाएंगी।
शहर में अंडरग्राउंड केबिल बिछाई गई है। इसमें तारापुर कालोनी में भी केबिल डाला तो गया है लेकिन बिजली की सप्लाई नहीं की जा रही है। जर्जर पोलों के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तारापुर कालोनी में एक लोहे का पोल लंबे समय से जर्जर था। सभासद मुकेश सिंह समेत कई लोगों ने बिजली विभाग में इसकी शिकायत कर बदलने की मांग किया। लेकिन इसे बदला नहीं गया। जिसकी वजह से पोल अचानक रविवार की सुबह नौ बजे टूट कर गिर पड़ा। आनन- फानन में बिजली की सप्लाई बाधित किया गया। इस दौरान लोगों में अफरा तफरी मच गई। आने - जाने वालों ने रास्ता बदल दिया। पोल गिरने से बिजली की सप्लाई रोक दी गई। जिससे लोगों के घरों में पानी समाप्त हो गया। लोग बूंद- बूंद पानी के लिए तरस गए। दैनिक क्रिया भी अधिकतर लोग पानी के अभाव में पूरा नहीं कर पाएं कुछ लोगों ने तो भाड़े पर जनरेटर मंगाकर मोटर चलाकर पानी भरवाया। तारापुर कालोनी सहित आस पास के दो मोहल्ले अंधेरे में रविवार की रात में डूबा रहेगा। अधिशासी अभियंता तृतीय एससी सोनोरिया का कहना है कि रविवार को स्टोर बंद है। ऐसे में सोमवार को जब स्टोर खुलेगा तो दूसरा पोल लाकर तीन बजे तक लगाकर विद्युत की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
80 गांवों में गुल रही बिजली
खेतासराय। शेखूपुर मड़ैया गावं के पास रेलवे पटरी के नीचे से गुजरी 33 केवी की मेन का केबिल में शनिवार की रात 11 बजे खराब हो गया। इसके चलते दो विद्युत उपकेंद्रों अहिरो परशुरामपुर और बादशाही से जुड़े 80 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम ने मरम्मत शुरू की और तीन बजे दिन में आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे सुबह में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
क्षेत्र के बादशाही उपकेंद्र से जुड़े नगर पंचायत खेतासराय मनेच्छा, युनुसपुर, चकसा ग्यास, गुरैनी, मझौरा, जमदहां ,शाहापुर, कंवरिया, बादशाही और अहिरो परशुरामपुर उपकेंद्र से जुड़े कलापुर अहिरो परशुरामपुर, खुदौली बारां , मैनुद्दीनपुर, टिकरीखुर्द, गोरारी में बिजली रात 11 बजे गुल हो गई। घंटों बाद नहीं आई तो लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन उन्हें किसी ने सही जवाब नहीं दिया। रविवार की सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद फाल्ट खोजना शुरू किया तो पता चला कि शेखूपुर मड़इया गावं के पास 33 केवी की मेनलाइन के केबिल में खराबी मिली। रेलवे लाइन के समीप खुदाई कर केबिल बदली गई तब जाकर रविवार दोपहर तीन बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई।