फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   111 quintal food grains found less in stock, FIR against Kotedar

Jaunpur News: स्टॉक में कम मिल 111 क्विंटल खाद्यान्न, कोटेदार पर एफआईआर

Wed, 18 Oct 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
111 quintal food grains found less in stock, FIR against Kotedar
सिकरारा। सिकरारा ब्लाॅक में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से खाद्यान्न की कालाबाजारी किए जाने के मामले में पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्टॉक में 111 क्विंटल खाद्यान्न कम मिलने का मामला है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक रत्नेश लाल श्रीवास्तव सोमवार को खाद्यान्न वितरण के दौरान डमरुआ गांव में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था। स्टॉक रजिस्टर से सितंबर माह के अवशेष और अक्तूबर माह के लिए प्राप्त खाद्यान्न की जांच की गई। जिसमें 111 क्विंटल ( गेंहू, चावल) कम पाया गया। इस कमी के संबंध में आपूर्ति विभाग ने कोटेदार से जवाब मांगा तो कोई सही जवाब नहीं मिला। ऐसे में खाद्यान्न के कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। दुकान के ई-पास मशीन व स्टॉक में उपलब्ध खाद्यान्न गांव की स्वयं सहायता समूह के संचालक को दे दिया गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि देर रात मिली तहरीर के आधार पर कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed