फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.10 lakh income tax payers, Rs 56 crore brought into government treasury

Jaunpur News: 1.10 लाख हुए आयकर दाता, सरकारी खजाने में आए 56 करोड़

Sat, 20 Apr 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
1.10 lakh income tax payers, Rs 56 crore brought into government treasury
जौनपुर। जिले की आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। वजह कि यहां पर पिछले साल की अपेक्षा 14 हजार आयकर दाताओं की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में कुल 1.10 लाख आयकरदाता हैं, इनसे सरकारी खजाने को 56 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब 50 लाख की आबादी है, यहां के लोगों के जीवन स्तर में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 14 हजार आयकर दाता बढ़े हैं। इसमें सरकारी, प्राइवेट नौकरीे पेशा से लेकर, व्यापारी, ठेकेदार आदि आते हैं। जिले में वर्ष 2023-24 में 1.10 लाख आयकर दाता हैं, जिन्होंने कुल 56 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया। इसमें वर्ष 2022-23 में कुल 94 हजार आयकर दाता हैं, इससे विभाग के खाते में 48 करोड़ रुपये इनकम टैक्स वसूला गया।
विज्ञापन

आयकर के दायरे में वहीं आते हैं जो सालाना सात लाख से अधिक की कमाई करते हैं। ऐसे में उनको 31 मार्च तक टैक्स जमा करना होता है। टैक्स न जमा करने वालों को नोटिस भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन के 130 केस खोले गए :-
आयकर विभाग ने हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन करने वाले 130 लोगों के केस खोले हैं। इनको विभाग से नोटिस भेजा गया है कि संपत्ति, भूमि रजिस्ट्री, मकान कहां से लिया है। आय का स्रोत क्या है। नहीं बताने वालों पर केस चलाया जाएगा। इनमें ज्यादातर 30 लाख से अधिक की खरीदारी करने वाले लोग हैं, जिन्होंने बैंक से ट्रांजेक्शन किया है या फिर जमीन की खरीद-फरोख्त की है। रजिस्ट्री विभाग और बैंक इनकी पूरी जानकारी आयकर विभाग को देता है।

आयकर दाताओं की संख्या बढ़ी है। इसके तहत वर्ष 2023-24 में कुल 1.10 लाख आयकर दाताओं से 56 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। पिछले साल महज 94 हजार आयकर दाता थे। -नितिन सोनकर, इनकम टैक्स ऑफिसर प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed