शाहगंज। बसंती देवी आईटीआई परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 110 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मदरसन कंपनी की ओर से आए प्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 60 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया।
रोजगार मेले में जौनपुर के अलावा वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित बिहार और छत्तीसगढ़ से भी अभ्यर्थी पहुंचे। सुबह से ही परिसर में युवाओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। कंपनी के एचआर प्रतिनिधि विश्वनाथ ने अभ्यर्थियों को कंपनी में होने वाले कार्य और कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने चयनित युवाओं को शुभकामना दी।