फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 laborers injured due to overturning of ration laden truck

राशन लदा ट्रक पलटने से 11 मजदूर घायल

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
11 laborers injured due to overturning of ration laden truck
पवांरा थाना क्षेत्र के पवरडीह गांव में बृहस्पतिवार की सुबह राशन लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 11 मजदूर घायल हो गए। सभी को सीएचसी सतहरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सात की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे जौनपुर से खाद्यान्न लेकर एक ट्रक हिम्मतपुर पवांरा गांव के कोटेदार अनीता पटेल के यहां जा रहा था। पवरडीह (पवांरा) गांव के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और नहर में पलट गया। ट्रक में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी 11 मजदूरों को सीएचसी सतहरिया ले जाया गया, जहां श्यामलाल (46), कन्हैया लाल (50), लालबहादुर (45) तीनों निवासी पकड़ी गोदाम मुंगराबादशाहपुर, संजीव (34), प्रेमचंद्र (35) निवासी गुड़हाई मुंगराबादशाहपुर, भरत लाल (36) निवासी भैरोपुर थाना मुंगराबादशाहपुर व संजीव (34) निवासी मड़ियाहूं की स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार मजदूरों को हल्की चोट लगी थी इस लिए उनका उपचार स्थानीय स्तर पर ही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed