फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 government schools gave up on conducting board exams

Jaunpur News: 11 राजकीय विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा कराने से खड़े किए हाथ

Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
11 government schools gave up on conducting board exams
जौनपुर। संसाधन के अभाव में जिले के राजकीय विद्यालयों की स्थिति ठीक नहीं है। हालत यह है कि कुछ विद्यालयों को छोड़कर शेष स्कूल बोर्ड परीक्षा कराने से भी हाथ खड़ा कर दे रहे हैं। जिले में 32 राजकीय विद्यालयों में से 14 को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें से 11 विद्यालयों ने परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है। डीआईओएस को आपत्ति पत्र देकर परीक्षा केंद्र की सूची से नाम कटवाने की सिफारिश की है। केवल तीन राजकीय विद्यालय बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 221 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 14 राजकीय विद्यालयों को शामिल किया गया था। परीक्षा केंद्र बनने के बाद 307 आपत्तियां आई थी। इसमें 11 राजकीय कालेज भी शामिल थे। इस विद्यालयों का कहना है कि उनके पास संसाधन का अभाव है। इसके चलते वह परीक्षा नहीं करा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी आपत्तियों की जांच कर निस्तारण के लिए जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष व डीएम को सौंप दिया है। डीएम सभी तहसीलों के एसजीएम से परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करा रहे हैं। देखना यह है कि इन 11 राजकीय विद्यालयों का नाम काटने के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची में किन विद्यालयों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

यह राजकीय विद्यालय कटवाना चाहते हैं नाम
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची से नाम हटवाने के लिए जिले के 11 राजकीय विद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहियां, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकुरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तियरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मई जलालपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसेवां मुफ्तीगंज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सवायन सुईथा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदलापुर खूर्द, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबुरी गांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंवई सोंधी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचवर केराकत और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गयासपुर सिरकोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र को लेकर आई हैं 307 आपत्तियां
जौनपुर। केेंद्रों को लेकर कुल 307 आपत्तियां आईं हैं। दूरी को लेकर 134, क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन किए जाने पर 23 और नए परीक्षा बनाने की मांग को लेकर 135 स्कूलों ने आपत्तियां दी हैं। परीक्षा केंद्र कटवाने के लिए राजकीय विद्यालयों समेत कुल 15 स्कूलों ने आपत्ति दाखिला किया है।

परीक्षा केंद्र को लेकर 307 विद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सभी आपत्तियां जनपदीय समिति के अध्यक्ष व डीएम को भेज दी गई हैं। अध्यक्ष अपने स्तर से जांच कराकर निस्तारण करेंगे। -- राजीव रंजन मिश्र, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed