Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 couples took seven rounds amidst Vedic mantras

Jaunpur News: वैदिक मंत्रों के बीच 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Wed, 15 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
11 couples took seven rounds amidst Vedic mantras
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में आयोजित सामूहिक विवाह में सोमवार की देर रात 11 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए व सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।शीतला चौकियां धाम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 11 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक विमल सेठ, महंत विवेकानंद पंडा, अमर जौहरी व रविंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर किया। विवाह में आए 11 जोड़ों की चौकियां धाम से बैंड बाजे के साथ बरात निकाली गई। जो चौकियां मंदिर से उठकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आशीष माली ने दूल्हों का और उनके साथ आए हुए बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद इन जोड़ों की पंडित मुन्नू की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक विवाह संपन्न करवाया गया। मुख्य अतिथि दिनेश सिंह, कमला प्रसाद मिश्रा, रविंद्र सिंह, आशीष माली ने नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग में आने वाले सामानों को उपहार में दिया। उपहार देने के बाद सभी जोड़ों की वहीं से विदाई की गई। इस दौरान पंडाल में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवकुमार पंडा, विमल सेठ, महंत विवेकानंद पंडा, रविंद्र सिंह, कमला प्रसाद मिश्रा, अमर जौहरी, बीपी यादव, डॉ.शकुंतला यादव, अंजना सिंह, अजय पंडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed