फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 counterfeiters arrested with 25 lakh old notes

25 लाख के पुराने नोट के साथ 11 जालसाज गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
11 counterfeiters arrested with 25 lakh old notes
पुलिस लाईन सभागार में चंदवक पुलिस द्वारा पुरानी भारतीय करेंसी के साथ पकड़े गए अरोपियों के बारे म? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गांव के सीधे-साधे और वृद्ध लोगों को झांसे में लेकर पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट खपाने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदवक के बरामनपुर गांव से पकड़े गए जालसाजों के पास से 25 लाख रुपये के 500-1000 के पुराने नोट, 16 एटीएम कार्ड, एक पिस्टल, देसी तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। इनमें सात जालसाज गाजीपुर और दो वाराणसी के हैं।
विज्ञापन

चंदवक थानाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार सिंह और पतरही चौकी इंचार्ज त्रिवेणी ने मुखबिर की सूचना पर बरामनपुर के छावनी तिराहे से कुछ संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 25 लाख रुपये के पुराने नोट मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह इन रुपयों को बदलने की फिराक में थे। वे गांव के अशिक्षित, वृद्ध व सीधे-साधे लोगों को झांसे में लेते हैं। मदद के बहाने उनके एटीएम कार्ड हासिल करते हैं और उसे बदल देते हैं। इसी तरह रुपये निकालते समय नोट भी बदलकर थमा देते हैं। यह काम कई लोग मिलकर करते हैं। सभी को पुराने नोट चलाने के लिए तय मात्रा में बांट दिया जाते हैं। वह बरामनपुर में भी ऐसे ही किसी व्यक्ति की तलाश में थे। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी जालसाज बेहद शातिर हैं। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

----
आरोपियों में सात गाजीपुर के
पकड़े गए आरोपियों में सात गाजीपुर के हैं। इनमें गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर निवासी बृजेश यादव, रावल गांव निवासी रविशंकर पाठक, सादात थाना क्षेत्र के बुड्ढनपुर निवासी बेचन राजभर, भुड़कुड़ा थाना के नसरतपुर धिरजी निवासी प्रदीप कुमार, रवि कुमार, अलीपुर मदरा निवासी राहुल कुमार, गाजीपुर सदर कोतवाली के सकरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इसी तरह चंदौली जिले के धानापुर थाना के हिंगुतरगढ़ निवासी प्रवीण कुमार सिंह, जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर निवासी अनिल सिंह, वाराणसी के बड़ागांव थाना के रामापुर हथिपार निवासी सुरेश कुमार मिश्र व लालपुर थाना क्षेत्र के औढ़े गांव का कमलेश पांडेय गिरफ्तार हुआ है। इसमें बृजेश यादव और प्रदीप कुमार पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed